कंबाइन बनी काल: खेत में काम कर रहे मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत- कलीनगर (तराई क्षेत्र):जिले की तहसील कलीनगर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे एक मजदूर की कंबाइन मशीन से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धुरिया पलिया की वहती कॉलोनी निवासी हरिश्चंद्र (उम्र 35 वर्ष), बलकार सिंह के फार्म पर मजदूरी करता था, जो ग्राम पंचायत मझरा में स्थित है। सोमवार सुबह बलकार सिंह अपने खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हरिश्चंद्र से खेत के किनारे खड़े गेहूं को दराती से काटने को कहा।हरिश्चंद्र दराती लेकर किनारे गेहूं काटने लगा, तभी पास में चल रही कंबाइन अचानक उसकी ओर बढ़ गई। इससे पहले कि वह संभल पाता, कंबाइन उसके ऊपर चढ़ गई और अगला टायर उसके शरीर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पीछे पत्नी प्रीति, दो बेटे—विशाल (11 वर्ष), विवेक (7 वर्ष) और एक बेटी शीतल (6 वर्ष) हैं। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।आरोप है कि हादसे के बाद कंबाइन मालिक रुबेल सिंह और चालक मशीन लेकर मौके से फरार हो गए। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!