अंबेडकर अपमान पर गरजी भीम आर्मी — आरोपी पर कार्रवाई की मांग, नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पूरनपुर/पीलीभीत:- (11 अप्रैल 2026) को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की कथित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी धर्मवीर कुमार के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पूरनपुर में तहरीर सौंपी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि धर्मवीर कुमार नामक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से बाबा साहब की छवि के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया, जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने इसे न केवल बाबा साहब का अपमान बताया, बल्कि पूरे देश और संविधान की गरिमा के खिलाफ बताया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान जिला संगठन सचिव विजय कुमार गौतम, पूरनपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार गौतम, तहसील संगठन मंत्री चंद्रशेखर आजाद, तहसील उपाध्यक्ष डॉ. रियाजुद्दीन, आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी के अब्दुल कादिर, तहसील कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार कोहली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के नेताओं ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को हर हाल में सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!