संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- थाना माधौटांडा क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां जमुनिया खास के पास लट्ठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक लकड़ियां गिरकर एक टुकटुक पर आ गिरीं। इस हादसे में टुकटुक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लट्ठे काफी अधिक मात्रा में लदे हुए थे चलते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से भारी लट्ठे सड़क पर गिर पड़े, जो पीछे चल रहे टुकटुक पर जा गिरे। हादसा इतना तेज था कि टुकटुक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल दोनों युवक थाना माधौटांडा क्षेत्र के रानीगंज गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है सूरज नाम का युवक टुकटुक चला रहा था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी और लदे हुए वाहनों का आवागमन काफी रहता है, ऐसे में थोड़ी और सतर्कता और निगरानी से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा।
