संवाददाता:- TV 1 News Network

पीलीभीत: जनपद में 18 अप्रैल को एक बड़ा और महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है, जब उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आगमन होगा। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर न्यूरिया क्षेत्र स्थित शिवमुक्ति धाम मंदिर परिसर में उतरेगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सफल और सुरक्षित हो सके।इस दौरान सीएम योगी हजारों विस्थापित परिवारों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।
उन्हें भूमिक (भूमि) अधिकार प्रदान किए जाएंगे, जिससे लंबे समय से अपने अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को राहत मिलेगी। यह कदम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।सीएम के दौरे को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई गति देगा और कई नई योजनाओं की सौगात भी मिल सकती है।
