तड़पती गर्मी में राहत बनी जल सेवा‌ पीलीभीत में ई रिक्शा वाटर कूलर की अनोखी पहल

इस अभिनव योजना के तहत प्रारंभिक चरण में चार ई-रिक्शा शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित किए जा रहे हैं। ये ई-रिक्शा दिनभर घूम-घूमकर राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। खास बात यह है कि प्रत्येक ई-रिक्शा पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो लोगों को पानी पिलाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल जनसेवा का उदाहरण हैं, बल्कि अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, विधायक बाबूराम पासवान, स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!