
संवाददाता- पीलीभीत:- जनपद में मिलावटी और नकली सामान के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। शहर के घंटाघर क्षेत्र में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बरामद किए।जांच में सामने आया कि Harpic, Colin और Veet जैसे नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली सामान बेचा जा रहा था। इन उत्पादों की पैकेजिंग बिल्कुल असली जैसी बनाई गई थी, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से धोखा खा रहे थे।छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली क्लीनर और कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत सील कर दिया। अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रशासन का कहना है कि इस तरह के नकली सामान से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य दुकानदारों में भी डर का माहौल है।पुलिस ने साफ किया है कि नकली सामान के इस नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी और इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
