संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह।

पीलीभीत:- कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम खासपुर में सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम के चलते गांव निवासी छोटेलाल पुत्र केसरी लाल के छप्परपोश मकान पर एक विशाल सेमल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में छप्पर के नीचे बंधी बकरियां भी घायल हो गईं, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
इतना ही नहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना शौचालय भी पेड़ की चपेट में आकर पूरी तरह टूट गया।ग्रामीणों के मुताबिक आंधी-बारिश इतनी तेज थी कि लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते यह हादसा हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और मदद की मांग की है। वहीं गांव में इस घटना के बाद दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
