बंगाल चुनाव रुझानों पर पूरनपुर में जश्न: आतिशबाजी, लड्डू वितरण और गूंजे जश्न के पटाखे

संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत पूरनपुर:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आने पर पूरनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया सुबह से ही भाजपा नगर कार्यालय पर कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए हुए थे और जैसे-जैसे रुझान पार्टी के पक्ष में आते गए, माहौल उत्साहपूर्ण होता गया भाजपा मण्डल अध्यक्ष हर्ष प्रधान अपने समर्थकों के साथ नगर कार्यालय में मौजूद रहे और लगातार रुझानों पर नजर बनाए रखी शाम करीब 5 बजे जैसे ही भाजपा के पक्ष में बढ़त स्पष्ट होने लगी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का सिलसिला शुरू हो गया नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर के साईं बैंक्वेट हॉल गेट पर एकत्र हुए, जहां जमकर आतिशबाजी की गई इस दौरान ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे लगाए गए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की गई जश्न का यह माहौल देर तक जारी रहा और आसपास के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिला हालांकि, इस उत्सव का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा साईं बैंक्वेट हॉल के पास बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और आतिशबाजी के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा इस मौके पर हर्ष प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का संकेत दिया है और भाजपा के प्रति विश्वास जताया है उन्होंने दावा किया कि वहां की कानून व्यवस्था से जनता असंतुष्ट थी और अब परिवर्तन चाहती है उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य करती रहेगी मण्डल अध्यक्ष ने भी इसे लोकतंत्र में जनसमर्थन की जीत बताया उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जनता शोषण, दबंगई और अव्यवस्था से परेशान थी, जिसके चलते यह जनादेश सामने आया है उन्होंने कहा कि यह रुझान देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हैं स्थानीय स्तर पर हुए इस जश्न ने राजनीतिक उत्साह के साथ-साथ जनजीवन पर भी असर डाला, जहां एक ओर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!