कप्तान सुकीर्ति मिश्रा के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन स्माइल’ सफल: 65 गुमशुदा व अपहृताएं सकुशल बरामद

संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह।

पीलीभीत:- पुलिस की सतर्कता और संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर देखने को मिली है पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने अप्रैल माह में बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के अंतर्गत कुल 65 गुमशुदा एवं अपहृताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया।

इस अभियान में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए लगातार खोजबीन, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से लापता लोगों का पता लगाया। कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहरण जैसी घटनाओं का भी सफल खुलासा किया।बरामद किए गए सभी लोगों को सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने टीमों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उन्हें सकुशल वापस लाना पुलिस की प्राथमिकता है।“ऑपरेशन स्माइल” के जरिए पीलीभीत पुलिस ने न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि समाज में विश्वास भी कायम किया है कि मुसीबत के समय पुलिस पूरी तरह साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!