माधोटांडा पुलिस का खुलासा: युवक की हत्या में पति-पत्नी गिरफ्तार भेजा जेल

थाना माधोटांडा पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 121/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में जसवंत सिंह (उम्र करीब 30 वर्ष) और शुभप्रीत कौर (उम्र करीब 27 वर्ष) निवासी ग्राम बसंतपुर नौनेर को चित्तरपुल से पूरनपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह सफलता हाथ लगी

26 अप्रैल 2026 को थाना पूरनपुर क्षेत्र के तकिया दीनारपुर मंदिर के पास खेत में बने खंडहर में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान गुरजाव सिंह के रूप में हुई। घटनास्थल के पास मृतक की मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहन जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर योजना बनाई और 22 अप्रैल को गुरजाव सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से खेत में बने खंडहर में डाल दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।

इस पूरी कार्रवाई में थाना माधोटांडा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसने सूझबूझ और तत्परता से इस हत्या का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!