गजरौला के बिठौरा कलां में खुलेगी नई पुलिस चौकी, SO बृजवीर सिंह ने विधि-विधान से किया शुभारंभ
रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह राजपूत//
थाना गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कलां में पेट्रोल पंप के पास आरटीओ ऑफिस के अंदर नई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य आज शुरू हो गया। थाना गजरौला के एसओ श्री बृजवीर सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप मे सीओ श्री दीपक चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, गोपाल मिश्रा, बीडीसी जसपाल माथुर, आनंद पाल, कोतेदार हरीशंकर सहित थाना गजरौला पुलिस टीम और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही
स्थानीय मांग पूरी हुई
बिठौरा कलां सहित आसपास के कई गांवों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रशासन ने इस क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया है वर्तमान में थाना गजरौला मुख्यालय से काफी दूरी होने के कारण छोटी-मोटी घटनाओं में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई चौकी बनने से अब स्थानीय स्तर पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
एसओ श्री बृजवीर सिंह ने कहा
इस चौकी के निर्माण से बिठौरा कलां और आसपास के गांवों में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजबूत होगी। हमारा प्रयास है कि पुलिस आम जनता के द्वार तक पहुंचे और लोगों को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
सीओ श्री दीपक चतुर्वेदी ने भी इस अवसर पर कहा कि पुलिस-जनता के सहयोग से क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस चौकी से होने वाले प्रमुख लाभ
त्वरित प्रतिक्रिया: घटनास्थल पर पुलिस की तेज पहुंच, जिससे आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी।
अपराध नियंत्रण: चोरी, लूट, झगड़े, अवैध शराब, जुआ आदि पर सख्त निगरानी।
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा: ईव-टीजिंग, घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश।
शिकायत दर्ज करने में आसानी: लोगों को थाना मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
समुदाय-पुलिस संबंध: बेहतर समन्वय और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान।
समग्र विकास: सुरक्षित वातावरण के कारण व्यापार, शिक्षा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीणों की प्रतिक्रियाग्राम
प्रधान श्री अरविंद कुमार और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नई पुलिस चौकी से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं तथा महिलाओं को सुरक्षित महसूस होगा।
यह निर्माण कार्य जिला पुलिस प्रशासन की जनसुविधा और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
