संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- थाना माधौटांडा क्षेत्र के बंगला मित्रसेनपुर गांव के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई
