मासूमों का शिकारी निकला प्रधानाचार्य”! कप्तान सुकीर्ति Madhav Mishra के निर्देश पर थाना प्रभारी बृजवीर सिंह की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी प्रधानाचार्य पहुंचा जेल

संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

Pilibhit:- गजरौला थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दियूनी बहादुरगंज में कक्षा 5 की छात्रा से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर थाना गजरौला पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य मोहनस्वरूप को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि विद्यालय के इंटरवल के दौरान प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। तहरीर में यह भी बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी अन्य छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है।थाना प्रभारी बृजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जबकि कप्तान सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देशन में मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!