संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- जनपद में पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देशन और थाना बरखेड़ा प्रभारी निरीक्षक पर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में7 थाना बरखेड़ा में तैनात उप निरीक्षक अंकित यादव अपनी निष्पक्ष कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार के चलते क्षेत्र में खास पहचान बना रहे हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उप निरीक्षक अंकित यादव फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और बिना भेदभाव निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करने का प्रयास करते हैं। यही वजह है कि आमजन में उनकी कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है।
बरखेड़ा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों से संवाद स्थापित करने की उनकी शैली भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि कप्तान के सख्त दिशा-निर्देश और निरीक्षक पर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना बरखेड़ा पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है, जिसमें उप निरीक्षक अंकित यादव की सक्रिय भूमिका साफ दिखाई देती है।
