पूरनपुर संवाददाता अजीम मिर्जा की रिपोर्ट
पीलीभीत। थाना हजारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 5(जे)2/6 पॉक्सो एक्ट में आरोपी हरजिंदर सिंह पुत्र काला सिंह निवासी बाजारघाट थाना हजारा को विशेष अभियान के दौरान भुरजनिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप और अपराधियों में डर का माहौल बताया जा रहा है।
