संवाददाता अज़ीम मिर्जा की रिपोर्ट
पीलीभीत। मंगलवार तड़के नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हाईवे पर खड़े तीन ट्रकों में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे किनारे कुछ ट्रक खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने कथित रूप से संतुलन खो दिया और एक के बाद एक ट्रकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को ट्रकों से बाहर निकालने में जुट गए।सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय सोमपाल निवासी गजरौला कला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमपाल भूसे से लदी गाड़ी पर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। रोज की तरह काम पर निकले सोमपाल को यह अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।दुर्घटना में राजेंद्र सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा

Good coverage sir ji