पीलीभीत गुरुद्वारा रोड पर फिल्मी अंदाज में फायरिंग, वीडियो वायरल

धर्मपाल सिंह की ब्यूरो रिपोर्ट

पीलीभीत में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा रोड पर बाइक सवार युवकों ने फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते हुए फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने कट्टे से कई राउंड फायर किए, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार कुछ युवक अचानक आए और सड़क पर ही असलहा निकालकर फायरिंग करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागकर शरण ली। पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना गजरौला जप्ती रोड स्थित नेशनल हाईवे के पास की बताई जा रही है, जो थाना घुंघचाई क्षेत्र में आता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!