ईद से पहले शेरपुर कला में चला विशेष सफाई अभियान, नालियों की तली झाड़ कराई गई साफ

पूरनपुर संवाददाता अजीम मिर्जा की रिपोर्ट

(पीलीभीत) आगामी ईद के त्योहार को देखते हुए पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर कला में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है गांव को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 1 में प्रधान प्रतिनिधि ताकि खान और वार्ड मेंबर सैफ रजा मोंटू के नेतृत्व में नालियों की तली झाड़ कर व्यापक सफाई कराई जा रही है

अभियान के तहत वार्ड की नालियों में लंबे समय से जमा गंदगी कीचड़ और मिट्टी को मजदूरों की मदद से बाहर निकलवाया जा रहा है इसके साथ ही नालियों की तली की सफाई कर पानी की निकासी को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बरसात या घरेलू पानी के कारण जलभराव की समस्या न हो और लोगों को गंदगी से राहत मिल सके

सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मियों द्वारा नालियों से निकली मिट्टी और कचरे को हटाकर सड़कों और गलियों में झाड़ू लगाई जा रही है। लगातार चल रहे इस अभियान से पूरे वार्ड का माहौल साफ-सुथरा और स्वच्छ बनता नजर आ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की पहल से गांव में स्वच्छता बनी रहती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है

प्रधान प्रतिनिधि ताकि खान ने बताया कि ईद का पर्व नजदीक है और त्योहार के मद्देनजर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि सिर्फ एक वार्ड ही नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में गांव के अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार नालियों की तली झाड़ कर सफाई कराई जाएगी, ताकि पूरे गांव में कहीं भी गंदगी या जलभराव की समस्या न रहे सफाई अभियान शुरू होने पर गांव के लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि और वार्ड मेंबर की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!