हजारा पुलिस ने दो वारंटी दबोचे, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

पूरनपुर संवाददाता अजीम मिर्जा की रिपोर्ट

पीलीभीत थाना हजारा पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देश पर जनपद में फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में थाना हजारा पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की।थाना प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी दिलीप सिंह पुत्र सोना सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।पुलिस ने दूसरे वारंटी भाटू सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम टिल्ला नंबर-4 को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी न्यायालय से वारंट जारी था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिवंश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल जाने आलम और कांस्टेबल नंद किशोर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी और फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!