धर्मपाल सिंह की ब्यूरो रिपोर्ट
पीलीभीत पूरनपुर।ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा के बैनर तले रविवार को पूरनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह पत्रकारों की एकजुटता और भाईचारे का यादगार मंच बन गया। समारोह में क्षेत्र भर के पत्रकारों और सारथी बोर्ड के कार्यकर्ताओं का ऐसा जमावड़ा लगा कि पूरा सभागार रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू से महक उठा।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पारंपरिक अंदाज में फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल इतना खुशनुमा रहा कि पूरा सभागार भाईचारे और उत्साह के रंगों में सराबोर नजर आया। इस दौरान पत्रकारों ने आपसी सौहार्द और संगठन की मजबूती का संकल्प भी दोहराया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऐप्जा के जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होता है और पत्रकारों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहकर सच और समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल ने भी पत्रकारिता के बदलते दौर और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपनी कलम की ताकत को समाज के हित में इस्तेमाल करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया इस अवसर पर पत्रकारों के बीच क्षेत्रीय समस्याओं, पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।
समारोह की अध्यक्षता जिला संरक्षक राजकुमार राजू और मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना ने की आयोजन को सफल बनाने में तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप और तहसील प्रभारी सबलू खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
होली मिलन समारोह में जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल जिला संरक्षक राजकुमार राजू मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप तहसील प्रभारी सबलू खान सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार और सारथी बोर्ड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
