जिला संवाददाता पंकज पांडेय सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर।जिले के गागापुर और बिजोरा गांव में रविवार को सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और संगठन के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सर्वेश पांडेय ने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार में सवर्ण समाज की एक बेटी के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जब तक उस बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सवर्ण आर्मी चैन से नहीं बैठेगी और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
