पूरनपुर संवाददाता अजीम मिर्जा की रिपोर्ट
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर कला में ईद के मौके पर बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तकी खान के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई
अभियान के तहत गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर रखे गए कूड़ेदानों को भी व्यवस्थित कर साफ किया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान किया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तकी खान ने बताया कि शेरपुर कला के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले होली के अवसर पर भी पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया था और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। स्वच्छता के प्रति इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए ग्राम प्रधान की प्रशंसा की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान के साथ काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाया।
